पुस्तक परिचय - आशिक़-बिल्लाह: मध्यकालीन भारत में सूफ़ीमत और इस्लाम की राजनीति



रज़ीउद्दीन अक़ील 

मेरी पुस्तक, लवर्स ऑफ़ गॉड: सूफिज़्म एंड दी पॉलिटिक्स ऑफ़ इस्लाम इन मेडिएवल इंडिया (मनोहर), मध्यकालीन भारत में धर्म और राजनीति से जुड़े कुछ अत्यंत विवादास्पद मुद्दों को संबोधित करती है, ख़ास तौर से सूफ़ियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति के संबंध में, जो ख़ुद को ख़ुदा के प्रेमी और मित्र के रूप में पेश करते थे. इस किताब में निम्नलिखित अध्याय शामिल किए गए हैं (यह अध्याय अपने आप में स्टैंडएलोन निबंध की तरह पढ़े जा सकते हैं, या पूरी किताब के एक अहम भाग के रूप में):

प्रस्तावना: इतिहासलेखन से जुड़ी कतिपय समस्याएँ 

१. काफ़िरों को नरक भेजने का ठेका?: मध्यकालीन भारत में इस्लाम की बुनियाद 

२. महफ़िल-ए समा/ क़व्वाली पर सवालिया निशान: समारोह और विवाद 

३. "हुनूज़ दिल्ली दूर अस्त": सूफ़ियों के करामात और उनके आधिकारिक व्यक्तित्व की वैधता से जुड़े प्रश्न

४. दार-उल-हर्ब से दार-उल-इस्लाम की जानिब: धर्मान्तरण और इस्लामीकरण का मसला

५. इस्लाम और भारतीय इतिहास का अध्ययन: एक आधुनिक उर्दू-मुस्लिम परिप्रेक्ष्य

उपसंहार: सार्वजनिक अनुक्षेत्र में इतिहास की राजनीति 

शब्दकोष 


ग्रंथमाला

Comments

Popular Posts